Connect with us

अपराध

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों का हमला, आवासीय इलाके में दागे रॉकेट

Published

on

Loading...
Loading...

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को सुबह राज्य के विष्णुपुर जिले में किये गये संदिग्ध उग्रवादियों के बम से हमले में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गये। चुराचांदपुर जिले के पास पहाड़ी इलाकों में ऊंचे स्थानों से रॉकेट दागे गये, जिनकी रेंज तीन किलोमीटर से अधिक थी। बम विस्फोट के कारण एक सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा क्षतिग्रस्त हो गया।

Loading...

पुलिस ने बताया कि राकेट ट्रोंगलाओबी के निचले आवासीय इलाके में दागे गये। इस हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। संदिग्ध उग्रवादियों ने विष्णुपुर जिले की ओर भी कई राउंड फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की रात ट्रोंगलाओबी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित कुम्बी गांव के ऊपर कई ड्रोन मंडराते देखे गये। इसे देख कर ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page