Connect with us

राज्य-राजधानी

मणिपुर में लोगों ने 42 हथियार सौंपे, सुरक्षा बलों ने नष्ट किये पांच बंकर

Published

on

Loading...
Loading...

मणिपुर में बीते कई महीनों से जारी अशांति के बीच रविवार को पांच जिलों में नागरिकों ने कुल 42 हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस जमा किए। पुलिस के अनुसार, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, चुराचांदपुर, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग जिलों में ये हथियार सौंपे गए।

बिष्णुपुर जिले में दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड और 75 से अधिक कारतूस सहित पांच आग्नेयास्त्र जमा किए गए, जबकि तामेंगलोंग जिले के कैमाई पुलिस थाने में 17 देशी बंदूकें, नौ ‘पोम्पी’ (स्थानीय मोर्टार) और कई कारतूस सौंपे गए। अन्य जिलों में भी विभिन्न हथियार पुलिस थानों में जमा किए गए।

Loading...

शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के सैरेमखुल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक इंसास एलएमजी, एक एके-56 राइफल, तीन एसएलआर राइफल, एक एसएमजी 9 एमएम कार्बाइन, एक .303 राइफल, एक डीबीबीएल गन, चार ग्रेनेड (बिना डेटोनेटर), एक चीनी हैंड ग्रेनेड और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के थिंगसैट पहाड़ी और मार्क हिल में दो अवैध बंकरों को ध्वस्त किया। वहीं, कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों के पास वाकन पहाड़ी में तीन अन्य अवैध बंकरों को भी नष्ट किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page