अपराध
मड़ियाहूं पुलिस द्वारा 25 शीशी देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Loading...
Loading...
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक, डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा चोरारी बाजार में चेकिंग की जा रही है थी तभी मुखबिर खास की सूचना पर खेताबचढई नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम बबलू पटेल पुत्र अवधराज पटेल निवासी काजीपुर महदेवा थाना मडियाहूँ, जौनपुर बताया, जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक झोले में 25 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुआ। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Continue Reading
