Connect with us

अपराध

मकान दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक महिला से मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर महिला अपराधों के खिलाफ सख्ती के तहत की गई।

पीड़िता ने 13 फरवरी 2025 को लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मकान दिलाने का झांसा देकर महिला से पैसे लिए और विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने धमकी देनी शुरू कर दी।

Loading...

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 फरवरी 2025 को भिखारीपुर मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अर्जुन कुमार पाण्डेय (28) वाराणसी के साकेत नगर, थाना लंका क्षेत्र का निवासी है। पुलिस फिलहाल इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page