Connect with us

मऊ

मऊ में श्रमिकों के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

सहायक शर्मा आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जनपद मऊ में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी प्रगति की लगातार समीक्षा जिलाधिकारी महोदय, मऊ द्वारा की जा रही है। आने वाले पखवाड़ों में जनपद मऊ में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें शामिल होने वाले पात्र श्रमिकों को अपनी पुत्री की शादी (या स्वयं का विवाह होने पर भी यदि वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं) के लिए 65,000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी।

इसके अलावा, वर-वधू को पोशाक के लिए भी ऑनलाइन धनराशि प्रदान की जाएगी। इस विवाह आयोजन और उसके खर्च की जिम्मेदारी श्रम विभाग की होगी। पात्र निर्माण श्रमिकों से आग्रह है कि वे अपनी पुत्री की शादी के लिए आवेदन करें। वर्तमान में वे आवेदन या अपनी जानकारी सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में दे सकते हैं, जहां बाद में उनकी आवेदन तिथि निर्धारित होने के बाद ऑनलाइन किया जाएगा।

Loading...

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में श्रमिक का पंजीयन कम से कम एक साल पुराना होना चाहिए, वर-वधू का आयु प्रमाण पत्र जैसे मैट्रिक का अंकपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल या जन्म प्रमाण पत्र, और श्रमिक का पंजीयन अद्यतन और नवीनीकरण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री लईक अहमद, सुरेन्द्र यादव, लालजी सरोज,सतीश विश्वकर्मा और ओमप्रकाश यादव के संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page