Connect with us

मऊ

मऊ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल और कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ जनपद की रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 19 जून 2025 को देखभाल क्षेत्र और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम फतहपुर नहर के पुलिया के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया व्यक्ति डाक्टर उर्फ मोहम्मद शादाब, निवासी औरंगाबाद नई बस्ती, थाना दक्षिण टोला, मऊ है, जो मु.अ.सं. 66/25 धारा 298 बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट और 27/30 आयुध अधिनियम में वांछित था।

Loading...

अभियुक्त के कब्जे से एक लाइसेंसी रायफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में ढढवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद के नेतृत्व में संजय कन्नौजिया, विनोद यादव और रामराज शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page