Connect with us

मऊ

मऊ में त्योहारों से पहले पुलिस का रूट मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने क्षेत्राधिकारी मधुबन और घोसी के साथ भारी पुलिस बल के साथ दोहरीघाट कस्बे में रूट मार्च और पैदल गश्त की।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कस्बे में भ्रमण कर सड़कों के किनारे अतिक्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके अलावा, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास रूट मार्च और पैदल गश्त की जा रही है।

Loading...

आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page