Connect with us

मऊ

मऊ में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का सत्यापन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए 464 अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन 22 और 24 फरवरी 2025 को विकास भवन सभागार/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 15 मार्च 2024 को प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के तहत 165 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें लगभग 08 हजार आवेदन प्राप्त हुए।

भर्ती पोर्टल द्वारा विभिन्न कारणों से करीब 3500 आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए गए, जबकि 5799 आवेदन ब्राडशीट में प्रदर्शित हो रहे हैं।चयन समिति द्वारा इन आवेदनों का ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर सत्यापन किया गया, जिसमें 2284 आवेदन पात्र पाए गए। रिक्त 165 केंद्रों के लिए प्रत्येक केंद्र से तीन गुना अभ्यर्थियों के साथ ही सभी पात्र PH और FF श्रेणी के अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 464 उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है, इसलिए उन्हें अपना मोबाइल नंबर चालू और रिचार्ज रखना होगा। सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ स्वप्रमाणित छायाप्रति (एक सेट) और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।

जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड/वोटर आईडी/DL, निवास प्रमाण-पत्र, तलाक से जुड़े विधिक दस्तावेज, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण-पत्र आदि शामिल हैं।

यदि कोई अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है या निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहता है, तो अपूर्ण अभिलेख या अनुपस्थिति के आधार पर उसके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया केवल अभिलेख सत्यापन के लिए है और चयन की पुष्टि नहीं करती।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page