Connect with us

वाराणसी

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा वितरित कर किया अभियान का शुभारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी;स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनायें जा रहे आजादी का महोत्सव को यादगार बनाने के लिये शहीदों के बलिदान के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है । स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्पूर्ण भारतीय रेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे । इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया । तदुपरान्त अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) एस पी एस यादव,अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव एवं शाखाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण आरम्भ किया गया ।
ज्ञातव्य हो की पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जायेगा। रेल प्रशासन द्वारा हर घर झण्डा योजना में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आम जन की सहभागिता होगी । विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से हर घर झण्डा कार्यक्रम से आम जन को अवगत कराया जा रहा है। – रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन एवं पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारी कल्याण निधि से मुख्यालय, रेलवे सुरक्षा बल, मंडलो, कारखानों, चिकित्सालयों, निर्माण संगठन सहित अन्य यूनिटों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे पर अराजपत्रित कर्मचारियों में लगभग 11358 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये जाने का प्रबन्ध किया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page