Connect with us

अपराध

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े डीसीपी, सीबीआई ने रंगे हाथ दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

पटना (गया)। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पटना शाखा में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय प्रताप सिंह और दो अन्य मध्यस्थों को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई।

Loading...

डीएसपी अजय प्रताप सिंह इस केस के जांच अधिकारी थे।कुछ समय पहले एनआईए ने रॉकी यादव की कंपनी और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई थी। इसी मामले में डीएसपी अजय प्रताप सिंह रिश्वत लेने का प्रयास कर रहे थे, और उन्होंने अपने एजेंटों के माध्यम से रॉकी यादव पर दबाव बनाया। रॉकी ने सीबीआई को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सीबीआई ने पटना में जाल बिछाया और अजय प्रताप सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page