Connect with us

वायरल

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को खगड़िया कोर्ट से मिला तगड़ा झटका

Published

on

Loading...
Loading...

अग्रिम जमानत अर्जी अस्वीकार

खगड़िया। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के साथ ही फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का भी आदेश जारी किया गया है। इससे पूर्व खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत द्वारा फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अग्रिम जमानत अर्जी अस्वीकृत कर दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2018 को टिंकु जिया व अन्य के द्वारा खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में बलिदानी किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम घोषित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को शामिल होने को लेकर प्रचारित किया गया। फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर लाखों रुपये चंदे की वसूली की गई।

Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करके लोगों से उक्त कार्यकम में अधिक से अधिक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े टेंट, कुर्सियां, बाजा समेत अन्य सामग्री मानसी के टेंट हाउस समेत खगड़िया के कई टेंट मालिकों से भाड़ा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हुई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नाम पर हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे थे। देर रात तक जब फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह स्टेज पर नहीं आई, तो दर्शक शोर मचाने लगे। तब आयोजक ने घोषणा कर दी कि फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नहीं आएंगी। उन्होंने किन्हीं कारणों से आने से मना कर दिया।

अपने को ठगा महसूस कर दर्शक कुर्सियों को तोड़ने लगे। टेंट में आग लगा दिया। कई थानों की पुलिस देर तक बवाल को शांत कराने में लगी रही। इसमें करीब पच्चीस लाख से अधिक के सामानों को बर्बाद कर दिया गया। इसी आलोक में मानसी के एक टेंट मालिक ने फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत आयोजकों को अभियुक्त बनाते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page