Connect with us

अपराध

भूत-प्रेत के चक्कर में बेटे ने की पिता की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मां को डंडे से मारकर किया घायल 

सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के कानोपान में भूत-प्रेत की शंका में इकलौते बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह ने बताया कि, सोनेश्वर खरवार (65 वर्षीय ) अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार की सुबह लगभग 7 बजे घर में भूत- प्रेत को लेकर रवि खरवार अपने पिता सोनेश्वर से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने घर में अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी।

Advertisement

विरोध करने पर रवि ने पिता सोनेश्वर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। इससे सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद चोपन पुलिस पहुंची तो घर के सभी सदस्य फरार थे। इसके बाद फॉरेसिंक टीम पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला ओझाई का है इसमें तांत्रिक की भी तलाश की जा रही है। अभियुक्त रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी का ढाई साल का बेटा काफी दिनों से बीमार था

जानकारी के मुताबिक आरोपी रवि खरवार का ढाई साल का बेटा काफी दिनों से बीमार था। उसकी झाड़ फूंक एक ओझा कर रहा था। ओझा द्वारा बताया गया था की मां-बाप द्वारा किए गए जादू टोने की वजह से उसकी तबीयत खराब है। ओझा के कहने में आकर ही उसने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। चोपन थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रवि को हिरासत में ले लिया है। इस सम्बन्ध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page