Connect with us

गाजीपुर

भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, राहत पहुंचा रहे हैं पानीदार फल

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) | इस वर्ष प्रचंड गर्मी ने जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ते-बढ़ते चरम सीमा पर पहुंच गया है, जिससे आम जनमानस बेहाल नजर आ रहा है। धूप और लू के कारण लोगों को थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर घूमना और पेट में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने के कारण पानी की कमी होना आम बात हो गई है।

ऐसे में बाजारों में मौसमी फलों की बहार दिखाई दे रही है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, आम, पपीता और नारियल पानी जैसे फल हर चौराहे, गली और बाजार में थोक और फुटकर विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे हैं। कई स्थानों पर इन फलों के विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ये फल न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करते हैं, बल्कि गर्मी से जुड़ी बीमारियों से भी बचाने में सहायक होते हैं।

विशेष रूप से तरबूज को सबसे अधिक लाभकारी फल माना जा रहा है। इसमें 92% तक पानी की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद लाइकोपिन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। तरबूज में विटामिन ए, सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रक्तचाप नियंत्रित रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

Advertisement

तरबूज का सेवन मांसपेशियों के दर्द को कम करने और आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी फायदेमंद होता है। त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें मौजूद विटामिन सी और लाइकोपिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी में अधिक से अधिक पानी युक्त फल खाना अत्यंत लाभकारी है। खासकर तरबूज और खरबूजा जैसे फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करते हैं। वहीं, खरबूजा को तेज पदार्थ के रूप में भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

गर्मी से जूझ रहे नागरिकों के लिए यह संदेश है कि अपने आहार में इन मौसमी फलों को शामिल कर न केवल गर्मी से राहत पाई जा सकती है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page