Connect with us

गाजीपुर

भितरी सैदपुर में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

Published

on

Loading...
Loading...

भितरी (गाजीपुर)। जिले के भितरी में ईद मिलादुन्नबी बहुत धूमधाम से मनाया गया। पैग़ंबर-ए-इस्लाम के 1500वें यौमे पैदाइश पर जुलूस सुबह 8 बजे निकला। मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर गुरुवार की शाम से देर रात तक कई स्थानों पर जलसा और मिलाद शरीफ़ का आयोजन हुआ। उलेमाओं ने नबी के आदर्शों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नबी का सच्चा अनुयायी उनकी सुन्नतों का पालन करेगा।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह पैग़ंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में जाना जाता है। इस्लामी परंपरा में यह दिन प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक है।

यह क़स्बा भितरी के मोहल्ला सिपाह से होते हुए जामा मस्जिद के पास समापन हुआ। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह पैग़ंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में जाना जाता है। इस्लामी परंपरा में यह दिन प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक है।

Advertisement

जुलूस के दौरान रास्ते में लोगों ने जलपान की व्यवस्था की थी। कार्यक्रम में अकरम, साजिद, राशिद, शमशाद, सुलेमान समेत कई कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भितरी पुलिस चौकी इंचार्ज बासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page