Connect with us

वाराणसी

भारत स्काउट गाइड ट्रेनर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता में बुधवार को तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और समस्त 510 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम में मिशन शक्ति नारी पर चर्चा हुई राजेश त्रिपाठी थाना अध्यक्ष लोहता के द्वारा समस्त हेल्पलाइन के बारे में बताया गया तथा मिशन शक्ति के बारे में उद्बोधन हुआ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद पाठक ने बताया कि भारत स्काउट गाइड हमें यह आपस में भाईचारे के रूप में कार्य करना तथा सीमित संसाधन में हम अपनी सुरक्षा का भी प्रयोग करते हैं हम किसी भी संकट से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।
कार्यक्रम में परमानंद सिंह (प्रतिनिधि) ग्राम प्रधान (भटटी), राजेंद्र शर्मा प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षक सोनी तृप्ति अग्रवाल, हर्षित श्रीवास्तव समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page