Connect with us

बड़ी खबरें

भारत का पलटवार, लाहौर से कराची तक तबाही; चार पाकिस्तानी फाइटर जेट ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की सैन्य उकसावे की कार्रवाई का ऐसा जवाब दिया कि पड़ोसी देश के कई बड़े शहर तबाही के मंजर में तब्दील हो गए। गुरुवार रात भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, बहावलपुर और पेशावर जैसे शहरों में मिसाइलों की गूंज सुनाई दी। कराची पोर्ट को नेस्तनाबूद कर दिया गया और रावलपिंडी का क्रिकेट स्टेडियम मलबे में तब्दील हो गया।

पाकिस्तान की ओर से की गई मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम किया। जम्मू के पास आठ पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। एक भी मिसाइल भारतीय जमीन पर लैंड नहीं कर सकी। इसके जवाब में भारत की ओर से की गई मिसाइल स्ट्राइक से पाकिस्तान के कई अहम ठिकाने ध्वस्त हो गए।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में पहले से तैनात आईएनएस विक्रांत के जरिए समुद्री हमलों को अंजाम दिया और कराची पोर्ट को टारगेट बनाकर तबाह कर दिया। वहीं, वायुसेना ने पाकिस्तान के चार फाइटर जेट— दो JF-17 और दो F-16 को मार गिराया। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी ड्रोन भी ध्वस्त किए गए।

Advertisement

लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया, जहां पाकिस्तान का चीनी मूल का HQ-9B सिस्टम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। पाकिस्तान ने इसे भारत के राफेल और ब्रह्मोस जैसे हथियारों से मुकाबला करने के लिए 2021 में खरीदा था। मगर भारतीय हमले में यह पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया।

रावलपिंडी में ड्रोन स्ट्राइक के जरिए वहां के क्रिकेट स्टेडियम को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया, जहां आज एक अंतरराष्ट्रीय मैच होना था। इसी तरह पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में एयर वॉर्निंग सिस्टम को भी निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया।

इस करारा जवाब के बाद पाकिस्तान LOC पर बौखलाहट में भारी फायरिंग कर रहा है, लेकिन भारत मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कोताही नहीं कर रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page