Connect with us

वाराणसी

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार ओमकार सिंह का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के अतरसुइया ग्राम निवासी सूबेदार ओमकार सिंह का शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया। सूबेदार ओम प्रकाश सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं। सूबेदार ओमकार सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश के लिए अमूल्य योगदान दिया था। सेवा-निवृत्ति के बाद, वाराणसी पहुंचने पर उनके बेटे आशुतोष राणा और उनके साथियों ने कैंट से शिवपुर तक उन्हें माल्यार्पण कर भव्य काफिले के साथ गांव तक लाया।

Loading...

गांव पहुंचने पर अतरसुइया के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में आशुतोष राणा, वंशनारायण, बच्चा सिंह, शिवनाथ सिंह, शितेश, हरिनाथ पटेल समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page