Connect with us

वाराणसी

भारतीय अवाम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रताप सिंह एवं महासचिव किशन सिंह मनोनीत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की विचारधारा पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी के युवा शाखा भारतीय अवाम युवा मोर्चा का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष जय प्रताप सिंह एवं प्रदेश महासचिव किशन सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन ने मनोनीत किया। जय प्रताप सिंह को इसके साथ ही सुभाष आर्मी की जिम्मेदारी दी गयी।

जय प्रताप सिंह ने एमबीए की डिग्री हासिल की है और युवाओं के बीच मे नेताजी सुभाष के विचारों को प्रसारित करने का काम लम्बे समय से कर रहे हैं। जय प्रताप वाराणसी के बर्थरा खुर्द गांव के मूल निवासी हैं।

मनोनयन के बाद जय प्रताप सिंह सुभाष मंदिर पहुंचकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी ने नवनियुक्त जय प्रताप सिंह को सुभाष टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ०पी० सिंह, पूर्वी उ०प्र० के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा० एस०के० सिंह, जिला महासचिव संदीप पाण्डेय, अभय राज पाण्डेय, सुजीत राय ने युवा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page