वायरल
भाभी की डांट से देवर ने उठाया खौफनाक कदम
मथुरा के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शांतिनगर के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ललित राजपूत ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर में हुए विवाद के बाद उठाया कदमपुलिस जांच में पता चला कि ललित ने यह खौफनाक कदम घर में हुए विवाद के बाद उठाया। ललित के भाई ने बताया कि परिवार में माता-पिता की मौत के बाद ललित उनके साथ ही रहता था।
घटना से कुछ समय पहले घर में लंच के दौरान उसकी भाभी से किसी बात पर बहस हो गई थी। इस बहस के दौरान भाभी ने कुछ ऐसा कह दिया जो ललित को बेहद चुभ गया।
इसके बाद ललित बिना किसी को कुछ बताए रेलवे ट्रैक पर चला गया और आत्महत्या कर ली।परिजनों ने जताया दुखमृतक के भाई ने कहा “मैं नहीं जानता था कि छोटी-सी बात ललित को इतनी गहराई से चुभ जाएगी।
” वहीं, भाभी ने भी दुख जताते हुए कहा, “अगर मुझे पता होता कि मेरी डांट से वह इतना आहत हो जाएगा तो मैं कभी ऐसा नहीं कहती।”पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
