वाराणसी
भाजपा जनों ने पीएम मोदी की लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 92वा संस्करण सुना
वाराणसी। प्रत्येक बार की तरह आयोजित आकाशवाणी पर रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 92वां संस्करण भाजपा महानगर के सभी 13 मंडलों के साथ सभी सेक्टरों में सुना गया।
रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर की चर्चा करते हुए कहा कि देश की सामूहिक शक्ति को हमने देखा है, इस बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
पीएम मोदी ने कहा थी हजारों साल पहले हमारी संस्कृति में जल संरक्षण के महत्व को समझाया गया है इसके बारे में भी बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर घोषित करते हुए जो प्रस्ताव पारित किया है उसके बारे में भी बताया।
इस प्रकार से मन की बात को कार्यकर्ताओं ने बहुत ध्यान पूर्वक सुना और उसे आम जनता के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया।
महानगर महिला मोर्चा की ओर से अध्यक्ष कुसुम पटेल के नेतृत्व में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष सारिका गुप्ता के सेनपुरा स्थित आवास पर महिलाओं ने मन की बात सुना।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, पूजा दीक्षित, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, प्रीति पुरोहित, साधना सिंह, संध्या पांडेय, रिचा सिंह, मीरा सिंह, मोहनिका माहेश्वरी, नेहा कक्कड़, सुश्री दीपा राव आदि उपस्थित रही।
