Connect with us

बलिया

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का सिकंदरपुर में भव्य स्वागत

Published

on

हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना

सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के सिकंदरपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला नगर में पहुंचा, जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। यह आयोजन पूर्व विधायक संजय यादव के आवास से आरंभ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचार है, जो राष्ट्रवाद और जनकल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे संगठन की शक्ति, विचारधारा की स्पष्टता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा है। हर कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी है कि वह भाजपा की योजनाओं और विचारों को घर-घर पहुंचाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं और बेबुनियाद आरोपों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता जागरूक है और बार-बार भाजपा को समर्थन देकर अपना विश्वास जता रही है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय यादव, भाजपा नेता मनीष सिंह, अरविंद राय, आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, राहुल पांडेय, उदय प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। स्थानीय मुद्दों पर भी संवाद हुआ और सहजानंद राय ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं और आमजन की अपेक्षाओं पर पार्टी पूरी तरह खरी उतरेगी।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa