गाजीपुर
भांवरकोल पुलिस ने 50-50 हजार के दो इनामिया वांछित अभियुक्तों को दबोचा
भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों, वांछितों एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 235/25, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किए गए नामजद वांछित अभियुक्त राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम तरका थाना भांवरकोल गाजीपुर तथा फिरोज अहमद पुत्र बुद्ध नट निवासी ग्राम मच्छटी थाना भांवरकोल, गाजीपुर के घर पर क्रमशः दबिश देकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भांवरकोल उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय के साथ हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल हरिमोहन पाठक, कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल चालक कमलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
