वाराणसी
भदैनी स्थित लोलार्क कुंड पर लगा कूडे का अम्बार
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी । भदैनी स्थित प्राचीन लोलार्क कुंड जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं स्नान करने आते हैं । कुंड के पास ही कूड़े का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है की विगत कई दिनों से कूड़ा कचरा और मलबा पड़ा हुआ है जो नगर निगम द्वारा उठाया नहीं जा रहा है। वही गली में झाड़ू लगाने वाला सफाई कर्मी चारों ओर से झाड़ू लगाकर यहीं पर कूडा एकत्र कर देता है । कुंड के पास कूडा लगने के कारण उससे आ रही बदबू के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। समाजसेवी रामयश मिश्र ने कहा कि लोलार्क कुंड प्राचीन एवं धार्मिक महत्व का कोल्ड है यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से स्नान करने के लिए आते हैं वही लोलर्क केश्वर महादेव में दर्शन पूजन भी करते हैं। कूड़ा ना उठने के कारण आने वाले भक्तों को इसी गंदगी में पूजा पाठ करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से कूड़ा उठाने की अपील भी की है।
