Connect with us

वाराणसी

ब्यापार की प्रतिस्पर्धा में मिट्टी कारोबारी को मारी सिर में गोली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के मझमिटिया गांव में मिट्टी के कारोबार की प्रतिस्पर्धा में अनुराग सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष को सिर में गोली लगी बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती अनुराग सिंह की हालत नाजुक बताई जाती है वारदात के संबंध में अनुराग सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह ने लालपुर पांडेपुर में 3 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है तहरीर के आधार पर पुलिस ने संकठा नगर कॉलोनी के प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला मझमिटिया के उदय सिंह उर्फ गोलू और महादेव नगर कॉलोनी के गोलू सिंह के ऊपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया वहीं पुलिस तीनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है बताते चलें कि मझमिटिया गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा अनुराग मिट्टी ढुलाई का काम बड़े पैमाने पर करता है प्रकाश उदय और गोलू भी मिट्टी के कारोबार से जुड़े हैं अनुराग इन दिनों चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर स्थिति अपने साइड पर मिट्टी गिराने का काम कर रहा था जयरामपुर की साइट पर मिट्टी के गिराने के काम को लेकर अनुराग से प्रकाश उदय और गोलू रंजिश रखते थे मंगलवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच इसी मैटर को लेकर पंचायत भी हुई थी फिर आधी रात मिट्टी धुलाई के काम के दौरान ही प्रकाश गोलू और उदय से कहा सुनी के बाद अनुराग के सिर में गोली मार दी गोली लगने की सूचना पाकर परिजन अनुराग सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अनुराग को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने भी अनुराग की हालत नाजुक बताई है वही लालपुर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मामला व्यापार की आपसी स्पर्धा से जुड़ा हुआ है नामजद तीनों आरोपी अपने ठिकाने छोड़कर भाग गए हैं उनके करीबियों से पूछताछ कर उनका पता लगाया जा रहा है इसके साथ ही तीनों आरोपियों की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही है हमलावरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर जाएगा पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page