Connect with us

राज्य-राजधानी

बोरवेल में गिरी युवती ने हारी जिंदगी की जंग

Published

on

Loading...
Loading...

मंगेतर से झगड़ा बना वजह ?

कच्छ (गुजरात)। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की 22 वर्षीय इंदिरा मीणा का बोरवेल में गिरना पूरे इलाके के लिए दर्दनाक घटना बन गया। कच्छ जिले के कंधेराई गांव में 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी इंदिरा को बचाने के लिए 32 घंटे तक कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सोमवार सुबह 6 बजे इंदिरा खेत में काम करते हुए बोरवेल में गिर गई। यह बोरवेल बंद था और उस पर पत्थर रखा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इंदिरा दो बार 100 फीट की दूरी तक खींची गई लेकिन उपकरणों की समस्या के चलते वह फिर से गहराई में फिसल गई। अंततः मंगलवार को उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगेतर से झगड़ा बना वजह?

Advertisement

पुलिस जांच में पता चला कि घटना से पहले इंदिरा का फोन पर अपने मंगेतर से झगड़ा हुआ था। बोरवेल में गिरने के दौरान उसका मोबाइल भी उसके पास पाया गया। इंदिरा, प्रतापगढ़ जिले के तलाईपाल गांव की निवासी थी और हर साल मजदूरी के लिए गुजरात जाती थी। घटना के बाद से कंधेराई गांव और इंदिरा के पैतृक गांव में मातम छाया हुआ है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page