Connect with us

वाराणसी

बेटी की मौत पर पिता ने उठाया सवाल, दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (रामनगर)। चंदौली के आजाद नगर निवासी बेचन राम ने अपनी बेटी दुर्गावती (40) की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। घटना के 20 दिन बाद उन्होंने अपने दामाद अवधेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading...

22 जनवरी को दुर्गावती अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में छोड़ दिया। अब पिता बेचन राम का दावा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। उनका कहना है कि नाती से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। रामनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page