Connect with us

खेल

RCB vs MI : बेंगलुरु ने 10 साल बाद मुंबई इंडियंस के गढ़ में दर्ज की जीत

Published

on

मुंबई। IPL 2025 के सोमवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 221 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

RCB की ओर से विराट कोहली ने 67 और कप्तान रजत पाटीदार ने 64 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं। देवदत्त पडिक्कल (37) और जितेश शर्मा (नाबाद 40) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट झटके, जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली।

Advertisement

मुंबई की गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए, लेकिन बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत लड़खड़ाई, और पावरप्ले में ही रोहित शर्मा (17) और रिकेल्टन (17) आउट हो गए।

तिलक वर्मा ने 56 और हार्दिक पंड्या ने 42 रनों की पारी खेली। दोनों ने एक समय उम्मीदें जगाईं, लेकिन 19वें ओवर में दोनों के आउट होते ही मैच RCB की झोली में चला गया।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए, वहीं यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार ने भी अहम विकेट चटकाए। क्रुणाल पंड्या के हाथों 3 कैच भी लपके गए।

Advertisement

इस जीत के साथ ही RCB ने वानखेड़े में 10 साल बाद मुंबई को हराया। आखिरी बार बेंगलुरु ने यहां 2015 में जीत दर्ज की थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa