Connect with us

वायरल

बुलंदशहर : दूल्हे को आया गुस्सा आया, 5 घंटे में ही तलाक

Published

on

बुलंदशहर की औरंगाबाद निवासी एक युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार रात करीब आठ बजे मौलवी ने दूल्हा-दुल्हन को निकाह पढ़ाया, जिसे दोनों ने कुबूल किया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सभी अपने-अपने जगह बैठे हुए थे। घराती पक्ष के एक पुरुष ने दूल्हे के दादी को जब उनसे कुर्सी से उठने को कहा तो दादी ने मना कर दिया। बात जब दूल्हे तक पहुंची तो विवाद शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पांच घंटे में ही रिश्ता टूट गया। गुस्साए दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। बाद में शादी का खर्चा वसूलने के बाद बरातियों को मुक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब दस बजे के आस-पास मैरिज हॉल में दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी से उठने के लिए कहने लगा। इससे नाराज दादी ने युवक के साथ अभद्रता की और खुद को गोली मारने की धमकी दे डाली। दादी को कुर्सी से उठाने का पता जब दूल्हे और उसके भाई को लगा, तो वह दोनों भड़क गए। दुल्हन व उसके परिजनों के साथ बदतमीजी करने लगे। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो दूल्हे ने दुल्हन को दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद गुस्साई दुल्हन ने निकाह करने से ही इन्कार कर दिया।

इस मामले में एएसपी नगर अनुकृति शर्मा का कहना है कि किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page