Connect with us

वाराणसी

बीमार मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के अमिनी गांव स्थित दलित बस्ती में रविवार की शाम एक 50 वर्षीय मजदूर ने बीमारी से तंग आकर कमरे का दरवाज़ा बंद कर, बेटी के दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमिनी (मिर्जामुराद) गांव निवासी 50 वर्षीय सोतीलाल कई वर्षों से अत्यधिक बीमार चल रहे थे। इलाज के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो ज़िंदगी से मायूस होकर रविवार की शाम उन्होंने कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद किया और कुंडी के सहारे बेटी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो पुत्रों और एक पुत्री का पिता था। मृतक की पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे राजेश की शादी 2 जून को तय थी, जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर थीं। पिता के इस कदम से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page