Connect with us

राज्य-राजधानी

बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे जा चुके हैं, जबकि दो जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई, जहां डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

Loading...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।  इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि कोई भी नक्सली बचकर न निकल सके।

प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं, और नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, एक फरवरी को भी बीजापुर में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page