Connect with us

गोरखपुर

बीएल मेमोरियल स्कूल लोहसडा में मनाया गया 15वां वार्षिकोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें युवा : प्रभाकर दूबे नगर पंचायत अध्यक्ष

विकास खण्ड पाली क्षेत्र के बीएल मेमोरियल स्कूल लोहसडा घघसरा में मंगलवार की पुर्व संध्या पर वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दूबे तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मुग्ध कर  दिया। ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने बच्चों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ यादव ने अपने अथक प्रयासों से गोरखपुर जनपद में इस संस्थान को विशिष्ट पहचान दिलाई है। जो ग्रामीण अंचल में भी शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम कर रही हैं।

Advertisement

मुख्य अतिथि प्रभाकर दूबे ने अपने संबोधन में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन महान विभूतियों ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी भविष्य में समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे। वही ब्लॉक प्रमुख पाली शशी प्रताप सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों आगे चलकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करेंगे।

विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता,बढ़ते नामांकन और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस 15वें वार्षिकोत्सव क्रार्यक्रम का संचालन गोस्वामी स्कन्द गिरी ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी रामबचन चौरसिया ने विद्यालय को अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर राकेश यादव, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार,धिरेन्द्र यादव,अमरनाथ यादव,अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी बृजेश श्रीवास्तव, रविन्द्र त्रिपाठी ,पिंटू तिवारी,रामेन्द्र उर्फ़ छोटकू तिवारी,दिलीप त्रिपाठी,मुन्ना सिंह अशोक सिंह,अश्विनी गुप्ता,  सुनील कुमार विश्वकर्मा, राकेश उर्फ मुन्ना, दिलीप कुमार सैनी, रमेश चंद मद्धेशिया, सहित विद्यालय के सभी स्टाफ व क्षेत्र के गणमान्य लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page