Connect with us

वाराणसी

बीएचयू : ‘माई भारत आउटरीच कार्यक्रम’ में छात्रों को मिली समाज सेवा से जुड़ने की प्रेरणा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत ‘माई भारत आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. अरुण कुमार सिंह, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अनुपम नेमा और एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपना मीणा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुई। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने सारगर्भित शब्दों के माध्यम से “माई भारत” पहल की महत्ता और छात्रों के लिए इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. मंजू सिंह, राज्य समन्वय अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में “एनएसएस ताली”, “माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण”, “कैंपस एंबेसडर्स”, “ज्ञान और इंटर्नशिप”, “सीवी निर्माण” और “एनएसएस शिविरों के डिजिटल समावेश” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वंदना सोनकर ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे एनएसएस समाज सेवा का एक प्रभावी माध्यम है। वहीं, स्वयंसेविका स्मृति पाठक ने “माई भारत” पोर्टल पर पंजीकरण और उसके उपयोग को लेकर एक प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी, जिसमें इस पोर्टल की विशेषताओं और संभावनाओं को विस्तार से समझाया गया।

इस कार्यक्रम ने छात्रों को एनएसएस और “माई भारत” पहल की उपयोगिता से परिचित कराते हुए समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने इसे एक सार्थक और प्रेरणादायक अनुभव बना दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page