वाराणसी
बीएचयू : आयुर्वेद संकाय में लेजर थेरेपी से होगी लाइव सर्जरी
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आयुर्वेद संकाय में किडनी रोग और नसों की सूजन के उपचार के लिए अत्याधुनिक लेजर थेरेपी की शुरुआत की गई है। यह सेवा नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर इनो-रेक्टल डिजीज के तहत उपलब्ध कराई गई है।
संकाय में आयोजित कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने लाइव सर्जरी का प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए आयुर्वेद विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें आयुर्वेदिक पद्धतियों और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के समन्वय पर जोर दिया गया।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रो. एसके तिवारी पाइल्स, बवासीर और गुदा रोगों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए लाइव सर्जरी करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल आयुर्वेदिक चिकित्सा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य रोगियों के लिए आयुर्वेदिक उपचार के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके।
