Connect with us

वाराणसी

बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ MP/MLA कोर्ट में पूर्व विधायक अजय राय की गवाही पूरी, अब 30 को होगी सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध 1996 के गैंगेस्टर के मुकदमे में विचारण के दौरान बुधवार को गवाह कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय राय की गवाही पूरी हुई। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एमपी/एमएलए कोर्ट रामसुध सिंह की अदालत ने शेष साक्ष्य के लिए 30 अगस्त की तिथि तय की है।

कांग्रेस नेता अजय राय कड़ी सुरक्षा के बीच अपर सत्र न्यायाधीश/एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने साक्षी अजय राय का बयान पूर्व में अंकित कराया था। अजय राय की जिरह होनी थी। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। बुधवार को अजय राय की गवाही पूरी हुई।

Loading...

ये है पूरा मामला
अदालत में दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि तीन अगस्त 1991 को दोपहर लगभग एक बजे अजय राय अपने भाई अवधेश राय के साथ वाराणसी स्थित मकान के गेट पर खड़े थे। तभी एक सफेद रंग की मारुति वैन आई, जिसमें मुख्तार अंसारी सहित कुछ लोग मौजूद थे। वह लोग असलहे लेकर गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ अवधेश राय पर फायरिंग की।

अजय राय ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया, जिस पर सभी ने मारुति वैन से भागने का प्रयास किया। असफल रहने पर वह गाड़ी छोड़ कर भाग गए। अवधेश राय को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page