वाराणसी
बाल कलाकारों ने धार्मिक और समसामयिक विषयों पर चलाई कूची, बिखेरे कैनवास पर रंग
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।सामाजिक संस्था दीवा फाउंडेशन द्वारा शास्त्री घाट, कचहरी पर वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “पेंट योर इमैजिनेशन” थीम के साथ प्रतिवर्ष आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
आयोजन में प्रतिभागियों ने “काशी, चाइल्ड लेबर, माइथोलोजी, प्लास्टिक प्रदूषण और मकर संक्रांति विषयों पर चित्र बनाएं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और निर्णायक डॉ कनु प्रिया, प्रोफेसर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी थी।
वरिष्ठ वर्ग में रानी मुरारका बालिका इंटर कॉलेज की मनीषा सिंह, को प्रथम पुरस्कार एवं कस्तूरबा इंटर कॉलेज की ज्योत्सना तिवारी को द्वितीय पुरस्कार और सेंट मेरी सोना तालाब की नम्रता पाल को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कनिष्ठ वर्ग में संत अतुलानंद स्कूल के शिखर कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार, जयपुरिया स्कूल की शुभ्रा त्रिपाठी को द्वितीय पुरस्कार और सनबीम वरुणा की प्राची मौर्या को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अलसिफ़ा रहमानी, शालू रघुवंशी, श्रेयांश यादव और संजीवनी राजेश को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए।मुख्य अतिथि डॉ कनुप्रिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और चित्रकला के विकास हेतु संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किये जा रहे इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सी ए जमुना शुक्ला, समाजसेवी डॉ सचिन मिश्र एवं अजय दुबे की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद दीवा फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में संस्था सचिव अंजू त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्र के साथ पूजा श्रीवास्तवा, नीलम गुप्ता, ऋचा सिंह अखिलेश रावत, रागिनी सिंह की उपस्थिति रही।
