चन्दौली
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह, कई पदों पर नामांकन दाखिल
चंदौली (जयदेश)। सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली का वार्षिक चुनाव आगामी 13 फरवरी को सम्पन्न होगा। नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को न्यायालय परिसर में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। फूल मालाओं से लदे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन कक्ष में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसमे अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन मनोज कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद 15 वर्ष से ऊपर के लिए एक नामांकन लवकुश कुमार पटेल ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो नाम निर्देशन पत्र अमित कुमार त्रिपाठी व चंदन कुमार सिंह ने दाखिल किया। उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे पांच वर्ष से ऊपर के लिए दो पर्चा अनिल कुमार व कांति भूषण सिंह ने किया। आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव व सत्यप्रकाश केशरी ने महामंत्री पद के लिए दावेदारी पेश की तो कोषाध्यक्ष एक पद के लिए समीर आलम फारूखी ने दावा ठोका।
वरिष्ठ समिति के चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि अभी सात फरवरी शनिवार को भी नामांकन होना है। उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अभी और कितने नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से बार सभागार कक्ष में चुनाव अधिकारी की देखरेख में शुरू की गई।

महामंत्री पद के प्रत्याशी आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित हमारे लिए सर्वाेपरि है। अधिवक्ताओं के मान सम्मान व बार की गरिमा बनाए रखने का पूरा प्रयास करूंगा। महामंत्री पद के दावेदार सत्यप्रकाश केशरी ने कहा कि बार की गरिमा को कायम रखना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। अधिवक्ता बंधुओं के आशीर्वाद और सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। म
हामंत्री पद के प्रत्याशी संदीप यादव ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि आप सभी वरिष्ठजनों के प्यार व सहयोग का आकांक्षी हूं। सिविल बार एसोसिएशन के दिशा निर्देश का पूरा पालन करूंगा। इस मौके पर चुनाव अधिकारी कपिल देव सिंह, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, सफीक एडवोकेट, शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
