पूर्वांचल
बारात में आए अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत

मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र के निगतपुर गांव में स्थित पोखरे में सोमवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव उतराया हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई। करीब घंटो बाद अधेड़ का शिनाख्त विजय कुमार पटेल पुत्र श्यामनारायण पटेल निवासी पक्षी का पुरा, बच्छांव, थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के रुप में हुई।
मृतक के पुत्र चन्द्रशेखर पटेल ने बताया कि रविवार को पटीदारी में चाचा सुरेन्द्र पटेल के पुत्र का बारात चकिया गांव निवासी महेन्द्र पटेल के यहां आया हुआ था । जिसमें शामिल होने परिवार के सभी लोग आए हुए थे। जहां साथ में ही खाना-पीना खाने के बाद परिवार के सभी लोग वाहनों से निकलने लगे। इसी दौरान खाना-पीना खाने तक पिता जी को देखा था फिर हम सभी निकल गये लेकिन वह सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हो गया और पुत्र ने बताया कि रिश्तेदारी में जन्मदिन था उसमें शामिल ना होकर वह शादी में शामिल होने आए थे। तो हम सभी सोचे कि रात्रि में हो सकता हो वहीं पर चले गये हों लेकिन पता करने पर वहां भी नहीं पहुंचे थे।

खोजबीन किया जा रहा था कि इस दौरान कछवां से रिश्तेदार द्वारा फोटो के माध्यम से पता चला कि इस तरह की घटना हो गई है। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है जिनमे एक पुत्र व पुत्री का विवाह हो गया है और एक अविवाहित है। जिनका पालन पोषण दुध की बिक्री कर जीवनयापन करते थे । जिसका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दर्जनों की संख्या में परिजन समेत ग्रामीण थाना कछवां पर जुट गये। वही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही करने मे जुट गयी।
रिपोर्ट – अश्विनी मोदनवाल
