Connect with us

राज्य-राजधानी

बाबा तामेश्वर नाथ धाम में उमड़ी आस्था की अपार भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग और कतारबद्ध व्यवस्था की गई।

Loading...

मेला परिसर में भी अपार भीड़ देखी गई, जहां दूर-दराज से आए भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शन किए। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी बाबा तामेश्वर नाथ धाम में आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page