Connect with us

चन्दौली

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारकेश्वर पासवान (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल कृष्णा पासवान (18) का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों युवक चंदौली जनपद के रहने वाले हैं। मृतक तारकेश्वर पासवान सैयदराजा थाना क्षेत्र के भतीजा गांव का निवासी था, जबकि घायल कृष्णा पासवान सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव का रहने वाला है।

Advertisement

प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात है।

इस संबंध में चिकित्साधिकारी ने बताया कि मृतक तारकेश्वर को सिर और पेट में गोली लगी थी, जबकि कृष्णा के हाथ और पैर में गोली लगी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page