Connect with us

वाराणसी

बाइक सवार बदमाशों ने चलती ऑटो से युवती का छीना बैग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती ऑटो से एक युवती का गहनों और नगदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश रिंग रोड की ओर फरार हो गए।

खजूरी (मिर्जामुराद) निवासी प्रिंसी जायसवाल, पुत्री रामचंद्र जायसवाल, अपनी सहेली की सालगिरह में शामिल होने खजूरी चट्टी से रोहनिया जा रही थी। प्रिंसी ऑटो में बैठी थी जब पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्विस रोड पर चलती ऑटो से उसका बैग झपट लिया और वाराणसी की ओर भाग गए।

भुक्तभोगी ने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

प्रिंसी जायसवाल के अनुसार, बैग में एक हजार रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की सिंदूरदानी और कीमती कपड़े थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 60,000 है। भुक्तभोगी युवती अपने पिता के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंची और अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर छानबीन तेज कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page