गाजीपुर
बहरियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहरियाबाद (गाजीपुर)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बहरियाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पलिवार से वांछित अभियुक्त शिवकरन पुत्र स्वर्गीय बरसाती राम को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शिवकरन के खिलाफ मु0अ0सं0 134/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 110, 115(2), 118(1), 352, 351(3), 61(2), 117(2), 118(2) बीएनएस थाना बहरियाबाद में मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 128/2021 धारा 504, 506 भादवि व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बहरियाबाद में भी मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद मय हमराह शामिल रहे।
