गाजीपुर
बहरियाबाद एवं आस -पास के क्षेत्रो में ध्वजारोहण संपन्न
बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद एवं आस -पास के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी एवं विभिन्न संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बहरुल उलूम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बहरियाबाद गाज़ीपुर के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी द्वारा सभी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा की जम्हूरियत को बचाना हम सब का उत्तरदायित्व है । इसे बड़ी कुर्बानियां और बलिदानों से हमने पाया है। इस मौके पर मदरसा के प्रधानाचार्य अहमद अली, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य हामिद सिद्दीकी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश यादव, बहरुल गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाध्यापिका आरजू और लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरन लता उपस्थिति रही। ए.एम.एच. हॉस्पिटल बहरियाबाद के हाफिज फाउंडेशन के चेयरमैन अल्हाज अब्दुल माजिद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

प्रकृति विज्ञान शिक्षा समिति बहरियाबाद एवं जयदेश कार्यालय पर डॉक्टर मुमताज अहमद पत्रकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में अजय सहाय प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय चक फरीद, बहरियाबाद के प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह यादव ,मानिक राज सिंह, चंदन कुमार, विनोद यादव, इत्यादि लोगों की उपस्थिति रहे।
बहरियाबाद स्थित कबीर चौक पर अजय सहाय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम सभा बघांव के प्रधान प्रतिनिधि उदय भान पूर्व सैनिक ने विद्यालय पर ध्वजारोहण किया।ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर पानी टंकी बहरियाबाद पर डॉक्टर निसार अहमद पूर्व प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर वर्तमान ग्राम प्रधान राणा यादव, दीपक राव, अंकुर श्रीवास्तव, रोहित कुमार, बृजेश कुमार, मनोज चौहान, अखिलेश मौर्या उपस्थित रहे। पूर्ति संस्थान बहरियाबाद के कार्यालय पर संस्था निदेशक श्याम नारायण द्वारा ध्वजारोहण किया गया। भारतीय समाज सहायता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मदन गाजीपुरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर क्रांतिकारी अनिल यादव के अलावा संस्था के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
