पूर्वांचल
बलिया रेलवे स्टेशन पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी
बलिया ; वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी । इस प्रदर्शनी का उद्दघाटन आज वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी लाल बहादुर(पूर्व लिपिक) द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ,वरिष्ठ कार्मिक निरीक्षक युगेश कुमार मल्ल एवं स्टेशन के कर्मचारी , दैनिक यात्री , स्थानीय मीडिया ,रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं आम नागरिक उपस्थित थे । “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है। इसके पूर्व स्टेशन अधीक्षक द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया ।
ज्ञातव्य हो की वाराणसी मंडल के आठ स्टेशनों यथा बनारस,छपरा,मऊ,बलिया,गाजीपुर सिटी,आजमगढ़,पड़रौना एवं चौरीचौरा रेलवे स्टेशनों पर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित पॉच दिवसीय (10-14 अगस्त) फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित दर्शाया गया है । इन प्रदर्शिनियों का उद्घाटन वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों द्वारा किया गया । इसके साथ ही उक्त स्टेशनों के स्टेशन अधीक्षकों द्वारा स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया ।
