Connect with us

बिजनेस

बलिया में 07 से 11 जुलाई तक जूनियर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में जिला प्रशासन व जिला खेल कार्यालय बलिया के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालक/बालिका वर्ग की विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में 07 से 11 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट, शूटिंग, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी (बालक वर्ग) एवं वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) जैसे खेल शामिल हैं।

कार्यक्रम के अनुसार क्रिकेट प्रतियोगिता 07 जुलाई, शूटिंग 08 जुलाई, कुश्ती 09 जुलाई, फुटबॉल 10 जुलाई, और हॉकी व वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं 11 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक स्कूल या क्लब से जुड़े खिलाड़ी अपनी टीम की प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय, बलिया में करा सकते हैं।

Loading...

पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता पूर्णतः नि:शुल्क है, और विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।अधिक जानकारी हेतु इच्छुक टीमें कार्यालय अवधि में जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page