Connect with us

बलिया

बलिया में पत्रकारों की ताकत और महिलाओं की भागीदारी का दिखा अद्भुत संगम

Published

on

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा बलिया जनपद में एक भव्य पत्रकार सम्मान व शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से सैकड़ों पत्रकारों और पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह की उपस्थिति ने समूचे आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।कार्यक्रम की शुरुआत कवि खुर्शीद आलम की कविता से हुई, जिसमें उन्होंने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सराहना की। वहीं सिकंदरपुर की महिला

अध्यक्षा सकीना खातून ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक सशक्त कविता प्रस्तुत की। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 (1) का हवाला देते हुए महिलाओं पर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर नाराज़गी ज़ाहिर की।कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से नज़र आई। राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा कंचन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष डॉ. विजया वर्मा, रोली सिंह, वीना शुक्ला, ज्योति देवी, सकीना खातून सहित अनेक महिला पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया।

साथ ही बलिया प्रभारी अमरनाथ चौरसिया, महामंत्री पवन सिंह और जिले के सभी पत्रकारों का भी भावुक रूप से सम्मान किया गया।डॉ. विजय वर्मा ने पत्रकारों की भूमिका को महर्षि नारद की भूमिका से जोड़ते हुए उनकी महत्वता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संगठन केवल पत्रकारों का नहीं बल्कि पत्रकारों के भविष्य का निर्माण करता है। वहीं, डॉ. अशोक चौहान ने अपने शायराना अंदाज़ में माहौल को और ऊर्जावान बना दिया।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय ने जानकारी दी कि बिहार के 10 जनपदों में संगठन का विस्तार किया जा चुका है। जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने घोषणा की कि बलिया की छह तहसीलों और 18 ब्लॉकों में संगठन के कार्यालय खोले जाएंगे, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने मातृशक्ति की संगठन में भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं संगठन की रीढ़ हैं।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बलिया से जुड़े अपने संघर्षों को याद किया और बताया कि किस तरह यह संगठन आज देश का चौथा सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बन चुका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन महिलाओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अजय उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता गिरीश मिश्रा ने किया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन एसी हॉल में किया गया था और प्रतिभागियों के लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था रही।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया और मंच से ही डॉ. अशोक चौहान को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सुल्तानपुर और अमेठी के संगठन को भंग कर वहां नए चुनाव की घोषणा भी कर दी गई, जिसके तहत जल्द ही दोनों जिलों को नए अध्यक्ष मिलेंगे।यह आयोजन बलिया में न सिर्फ पत्रकारिता की ताकत का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page