Connect with us

बलिया

बलिया में तीन बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, किशोर गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया जिले के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिरनई खिजिरपुर गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना उस वक्त हुई जब तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और स्थिति को देख पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेल्थरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Loading...

डॉक्टरों ने जांच के बाद नत्थूपुर गोपालपुर, बलिया निवासी 28 वर्षीय शिवराज चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं आजमगढ़ के मुकेरीगंज निवासी किशोर मो. अयान को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अन्य बाइक सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page