Connect with us

बलिया

बलिया ने शाहबाजपुर को छह प्वाइंट से हराकर‌ जीता वालीबाल कप

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य अतिथि जावेद अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के रजमलपुर में आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात महरी (बलिया) और शाहबाजपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में महरी ने शाहबाजपुर को 6 प्वाइंट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी जावेद अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 12 टीमें नॉकआउट राउंड में बाहर हो गईं।

सेमीफाइनल में शाहबाजपुर ने बर्रेबोझ को 5 प्वाइंट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि महरी ने गाजीपुर स्टेडियम को 6 प्वाइंट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

रेफरी की भूमिका नंदन, वृजेश कुमार, राकेश और लल्लन ने निभाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राजेश कुमार, बृजेश कुमार, सूरज, अभिषेक, करन, विश्वजीत, अविनाश कुमार, पुष्कर, धीरज और गोविंद ने सराहनीय योगदान दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page