Connect with us

बलिया

बलिया के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में होगी महिला जनसुनवाई, 25 जून को होगा कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न की रोकथाम और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में 25 जून को बलिया जनपद में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

यह जनसुनवाई पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी। इसके पश्चात जनसुनवाई की जाएगी।

Loading...

इस कार्यक्रम में संबंधित महिला थानाध्यक्ष एवं थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, जिससे पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page