Connect with us

वाराणसी

बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल बनी सदस्य वित्त रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार

Published

on

Loading...
Loading...

अंजली गोयल सदस्य वित्त, रेलवे बोर्ड व पदेन सचिव,भारत सरकार बनी
इसके पूर्व वह बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थी

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: अंजली गोयल ने 1985 बैच की भारतीय रेल लेखा सेवा (आई आर ए एस) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा की शुरुआत की लेडी राम कॉलेज दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद दिल्ली में स्कूल आफ इकनोमिक से मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
इसके पूर्व रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में प्रधान कार्यकारी निदेशक व लेखा, मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर तथा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक व फाइनेंस बजट तथा कार्यकारी निदेशक फाइनेंस स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी है।अंजली गोयल ने प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में एडवाइजर व केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण विभाग में डायरेक्टर फाइनेंस के पदों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। अंजली गोयल कर्मचारियों व अधिकारियों में अत्यंत ही लोकप्रिय हैं इनकी नियुक्ति से बनारस रेल इंजन कारखाना परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page