Connect with us

गोरखपुर

बरीबंदुआरी में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के बरीबंदुआरी ग्राम सभा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य और आध्यात्मिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें क्षेत्र के अनेक गांवों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण भगवान कृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

कलश यात्रा के दौरान बाजे-गाजे, और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे। इस भव्य यात्रा में एक हजार एक कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आस्था और परंपरा की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस पावन आयोजन का संचालन यज्ञाचार्य आचार्य श्री मानस जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उनके साथ यजमान वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी एवं श्रीमती भानमती देवी त्रिपाठी , सन्तोष त्रिपाठी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी राम प्रगट, त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी अर्पित त्रिपाठी अचिंत त्रिपाठी शिवाश त्रिपाठी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आचार्य श्री मानस जी महाराज ने बताया कि यह नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की भावना से आयोजित किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

ग्रामीणों और आयोजकों के सहयोग से पूरा आयोजन स्थल भव्य रूप से सजाया गया है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित हो रहे हैं जिसमें सायंकाल में ज्ञान यज्ञ की पावन कथा में रोज आरती पुजन कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page